सोमवार, 31 अक्तूबर 2011

सदभावना जागरण यात्रा दिसम्बर में

              सदभावना जागरण यात्रा दिसम्बर में

गुरु पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो  से  सदभावना यात्रा का शुभारम्भ १ दिसम्बर से किया जायेगा. जागरण मंच के संयोजक पीताम्बर जांगडे के अनुसार - राज्य की जनता की सुख- शांति ,समृद्धि , सत्य - अहिंसा और भाईचारे की भावना को जन - जन तक पहुचने के उद्देश्य से यात्रा निकली जा रही है. उन्होंने बताया की १ दिसम्बर को रायपुर, पलारी, बलौदाबाजार, क्स्दौल, गिरौदपुरी, शिवरीनारायण और सारंगढ़ से यात्रा प्रारंभ की जाएगी. इसी तरह से 2 दिसम्बर को सारंगढ़, सरईपाली, महासमुंद, गरियाबंद, राजिम और ३ दिसम्बर को राजिम, अभनपुर धमतरी. ७ दिसम्बर को न्यू राजधानी, मंदिर हसौद, आरंग. ८ दिसम्बर को भाटापारा, सिमगा. ९ दिसम्बर को कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगाव और दुर्ग तथा १० दिसम्बर को भंडारपुरी से यात्रा निकाली जाएगी. 


रविवार, 30 अक्तूबर 2011

सत्य को पहले जानो, पहचानो, तब मानो 


सतनाम  पंथ  ने हजारों लोगो के दिल को छूकर उनकी  भावनाओं को आवाज़ दिया और दलित समाज को  संगठित करने में सशक्त भूमिका निभाया  है , जिसे छत्तीसगढ़ के  लोगो ने  महसूस तो किया, लेकिन बयान करने के लिए या तो उनके पास शब्द नहीं थे या फिर हिम्मत. इस नाम  के साथ हर वो व्यक्ति अपने आपको जोड़कर देखा करता था, जो किसी छोटे जात से या धर्मांतरण करता था या बाबा गुरु घासीदास के सतनाम पंथ  में अपने आपको शामिल करता था. प्राचीन काल से जब से मानव चेतना का विकास हुवा है तब से मनुष्य सत्य और असत्य को समझने का प्रयास करता रहा है , हा सतनाम जागरण  के लिए गुरु घासीदास जी का सिक्खों कि तरह एक ऐसी विचारधारा है जो वैज्ञानिक दृष्टीकोण  से स्वयं सिद्ध होता है . सत्य कोई कल्पना का विषय नही वरन यह शुद्ध अनुभव एवं ब्यवहार का विषय है . सत्य को पहले जानो, पहचानो, तब मानो . सत्य के लिए केवल ज्ञान ही पर्याप्त नही होता अपितु उसकी परख भी जरूरी है . परख के साथ तर्क के आधार पर सत्यापन भी आवश्यक है, तब ही सत्य प्रमाणित होता है. केवल किसी ग्रन्थ में लिख देने या किसी महान ब्यक्ति के कह देने मात्र से कोई सत्य प्रमाणित नही हो जाता. छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के पूर्वजो ने नाम की महिमा को समझा और अंगीकार किया रामनामी संतो ने नाम के महत्व को समझा और इसे सत्य नाम समझ कर अपने पुरे शरीर में रामराम नाम की गोदना गुदाया और नाम के महत्व को दुनिया के सामने रखा . एक तरफ बाबा गुरु घासीदास जी नाम के महत्व को समझ कर  सत्य को ही इश्वर मानकर व् इस्वर को ही सत्य समझ कर सतनाम धर्म की स्थापना की तथा अपने समाज को सत्य मार्ग पर चलने को प्रेरित किया, बाबा जी ने  सत के साथ नाम जोड़ दिया और वह सतनाम हो गया . असहाय, निरीह आखों से अपने समाज  को अंध विश्वास में लीन होते देखना और कुछ न कर पाने की बेबसी– और  उच्च समाज  से व्यवस्था के नाम पर अपनों से कटना और उसे सही ठहराने के लिए खुद को भुलाते रहना. हां, वो एक ऐसा दौर था, जब दुनिया के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सतनामगढ़  में रहने वाले लोग भी बदल रहे थे. इससे पहले कि बात आगे बढ़ाएं, पहले जरा उस नाम के महत्व को पढ़ लीजिए. -
 ' राम नाम मणि दीप धरू ,  जो देहरी द्वार 
तुलसी भीतर बाहेर हु , जाऊ चाहसि उजियार,
निर्गुण ते येही भांति बड़ , नाम प्रभुओ अपार
कहौओ नाम बड़ राम ते , निज विचार अनुसार
 'तुलसी दास जी ने अपने ग्रन्थ श्री रामचरित मानस में लिखे है कि - अगुण और सगुण  ब्रम्ह के दो स्वरुप है और उन दोनों के ही रूप अकथनीय, अनादी और अनुपम है . मेरी सम्मति में दोनों से ' नाम 'बड़ा है जिसने अपने बल से दोनों को अपने वश में कर रखा है . इस प्रकार निर्गुण से नाम का प्रभाव अत्यंत अपार है . सगुण राम से नाम बड़ा है .  'तुलसी दास जी ने रामचरित मानस में लिखे है कि - जो मनुष्य दुःख में नाम जपते है उनके महान दुःख भी दूर हो जाते है और वे सुखी हो जाते है गोस्वामी जी कहते है कि कलियुग में तो नाम के आलावा दूसरा कोई उपाय नहीं है .
परमेश्वर के सच्चे खोजी सत्य का स्वागत करते है, जो जीवित , प्रेमी , शक्तिमान , श्रृष्टि करता परमेश्वर के पास पहुचता है . परमेश्वर  केवल धर्म , जाती , मत या संस्कार के बारे में नही है , ना ही  कुछ किताबों में लिखी कहानियों में है और न ही प्रतिदिन कुछ मंत्रो का तोते के समान उच्चारण करने या ओपचारिक योग साधना से परमेश्वर प्राप्त होता है . इसलिए आरम्भ में ही सही  मार्ग को अपनाना आवश्यक है अन्यथा जीवन के अंत में पता चलेगा कि गलत मार्ग पकड़ लिया था इसलिए गलत जगह पहुच गये . इतना अवस्य याद  रखिये कि जिस नाम कि आप पूजा करते है वही आपको प्राप्त होगा . पिछले 256 सालों में इस सतनाम की शाश्वतता में कोई बदलाव नहीं आया. हां, जो बदलाव आया है, वो ये कि अब इसके भाव सिर्फ पंथी गीतों  तक सीमित नहीं हैं. अब छोटे शहरों में बसने वाले लोग भी इस नाम के मर्म को बखूबी महसूस करने लगे हैं और अपनी जिंदगी को बेरंग होता देखकर समाज को जागृत करने में लगे है .
         हमें ये सोचना चाहिए कि आखिर हमारे आसपास जो लोग हैं, जो हमारे करीबी दोस्त हैं, जो हमारे सखा-संबंधी हैं, वो क्या अपने-आपमें इतना घुलते जा रहे हैं कि उनकी तरफ ध्यान देने के लिए हमारे पास वक्त ही नहीं है. हम सब अपने काम में और अपनी पारिवारिक उलझनों में क्या इतने मसरूफ हैं कि समाज लिए वक्त निकालना हमारे लिए एक बहुत बड़ी बात हो गयी है. हम अपने काम के तनाव को परिवार व् समाज पर हावी कर लेते हैं. फिर परिवार व् समाज के दबाव से खुद को बचाने के लिए बाहर  का रास्ता ढूंढ लेते हैं. अरे भाई, जब हमारे पास ही अपने-आपसे फुरसत नहीं, तो फिर हम समाज  के लिए कहां वक्त निकाल सकते हैं. हम खुद ही अकेले रहना चाहते है और जब अपने अकेलेपन से उकताहट होती है, तब हम अपने आसपास नजर डालते है. अपने परिवार को, अपने दोस्तों को, अपने रिश्तों को तोड़ने के लिए जितने हम खुद जिम्मेदार हैं, उतने वो लोग नहीं, जो हमारे आसपास अन्य समाज से है . एक बार ही सही, इन दोनों समूहों को (रामनामी , सतनामी ) के दिमाग को अगर हम पढ़ने की कोशिश करें, तो क्या कुछ नहीं बीता होगा इन पर.  महज लिखना भर मुश्किल है, इन समाज के लोगो ने जो झेला होगा, उसे महसूस कर पाना, शायद हममें से किसी के लिए भी नामुमकिन है. और इस बेतरती जिंदगी और भटकती समाज  के लिए जिम्मेदार हैं हम – हम जो इतने खुदगर्ज हो चुके हैं कि हमारे पास अपने समाज  के लिए भी वक्त ही नहीं है.


गिरौदपुरी के मेला



लडकी  ---  ले चल राजा महू ला गिरौदपुरी के मेला हो
                 दर्शन खातिर बाबा के तरसत हे मोर चोला हो

लड़का  ---  मान जा कहना पगली मोर होथे अडबड झमेला ओ 
                 छोटे छोटे लैकामन हावै नई जावन हम मेला ओ  ..

(1).           डोंगरी पहाड़ म चड्बे  पगली गाड़ी मिली न घोडा ओ
                 अब्बड़ दूर ल चलबे पगली पाव म परही फोरा ओ  
                 आगे धान मिसाई समझावत हावा तोला ओ 
                 छोटे छोटे लैकामन हावै नई जावन हम मेला ओ  ..

(2)            दुनियाभर के मनखे जोड़ी गिरौदपुर म जाते 
                 गुरु गद्दी के दरसन पा के फल इच्छा मन पाथें 
                 मन के मोर कलपना ल सुनावत हावा तोला ओ 
                 दरसन खातिर बाबा के तरसत हे मोर चोला ओ ....

(3)            सुने हावौ नामायण गुरु के महिमा हे भारी
                 सती सफुरा ल अपन जियाये जग म फैले चारी
                 ले चल न जाबो बहि मोर गिरौदपुरी के मेला ओ 
                 दरसन खातिर बाबा के तरसत हे मोर चोला ओ ...

लडकी  ---  ले चल राजा महू ला गिरौदपुरी के मेला हो
                 दर्शन खातिर बाबा के तरसत हे मोर चोला हो

लड़का  ---  मान जा कहना पगली मोर होथे अडबड झमेला ओ 
                 छोटे छोटे लैकामन हावै नई जावन हम मेला ओ  ..
                                                      रचना : सतनाम जागरण समिति सतनामगढ़
                                                                                                            आवाज़ : रामदेव कुर्रे एवं कु. बिंदा मल्होत्रा 



शनिवार, 29 अक्तूबर 2011

भगवान सत्य है जिसका नाम भी सत्य है


भगवान सत्य है जिसका नाम भी सत्य है
 सत नाम, गुरू की कृपा से प्राप्त किया जा सकता हैं . 

साहेब, जय सतनाम ,
नगिनत प्रणाम स्वीकार करें. भगवान आपको परम ज्ञान  को प्राप्त करने का आशीर्वाद दे. सतनाम गढ़ परम निर्गुण पिता और महान गुरू बाबा जी का बहुत-बहुत धन्यवाद, की हम आप तक पहुँच पा रहे  हैं.
यह ब्लॉग  सतनाम पंथ के प्रथम गुरु और महान संत श्री गुरु घासीदास की महिमा और आशीर्वाद के ज़रिये से संभव हो पाई है. हम सिर्फ एक माध्यम  है, आपके चरणों के सामान  सम्पूर्ण जगत  की धूल हैं. हम केवल गोबर  के कीटाणु  के बराबर हैं और कुछ भी कहने  यां लिखने की सामर्थ  नहीं रखते. यह सब गुरु बाबा की  मंज़ूरी से ही पूर्ण हो रहा है.
कोई भी ब्यक्ति  किसी दूसरे ब्यक्ति की बराबरी नहीं कर सकता, सबका भाग्य अद्वितीय और अलग  है, सबकी निष्ठा अलग  है. हमारे  गुरु बाबा से तुलना नहीं करना  चाहिए. गुरु बाबा सर्वशक्तिमान्‌ और सम्पूर्ण ज्ञाता थे. वे संत सिरोमणि-सतगुरु थे और उन्होंने हमे बहुत ही प्रेम  से सतनाम  के रूप में ब्रह्म ज्ञान की सिख दी है.
जो भी व्यक्ति इस सतनाम  की पालन अपने रोज़ाना जीवन में  करता है, वो सतनामी  बन जाता है जैसा की गुरु बाबा कहते है कि '' जिही घर प्रेम न प्रीति रस, नही जाने सतनाम, ते नर ये संसार में  उपजी भये बेकम ''. जो भी कुछ हो रहा है और जैसा भी हो रहा है वह उस परमात्मा की कृपा से ही हो रहा है, होगा और सदियों तक  होता रहेगा. सब कुछ करने वाला वह सत पुरुष सतनाम आप ही है.
हम अपेक्षा करते हैं की सतनाम जागरण के इस पावन कार्य में आप लोग भी हमारा मार्ग दर्शन करते रहेंगे और इस ब्लॉग में लिखे लेखों के ज़रिये सतनाम सत्संग करते रहेंगे .
परमपूज्य गुरु बाबा  आपको सतनाम की आशीष दें,सतनाम के ऊपर ध्यान लगावे , सतनाम परख के देखे और मेहनत करे, मेहनत करने,प्रेममय निष्ठा रखने और इच्छा रहित नि:स्वार्थ सेवा करने का बल दें , उदारता और दरियादिली और सिर्फ नि:स्वार्थ अभिवृत्ति प्रदान करे . जय सतनाम ....
दीनानाथ खूंटे, सतनामगढ़, सारंगढ़ .

शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2011

संघर्ष के दिन याद रहेंगे


मतलब  के लिए  सब  साथ है
भीड़  में  भी  तनहा  था 


आगे बढ़ता युवा मोर्चा

मै नहीं चढ़ने वाला 


हम साथ - साथ चलेंगे 

गुरू दर्शन

गुरू दर्शन

परमात्मा एक है तो उससे परे और क्या रह जाता है । मानव शरीर को गुरू घासीदास  जी ने एक मंदिर माना है । मानव ३ तत्वों का मेल है- 

(१) स्थूल पदार्थ जिससे शरीर बना 
(२) सूक्ष्म पदार्थ जिससे मन की रचना हुई
(३) आत्मा जो शरीर का जीव है तथा शरीर और मन दोनों का आधार है । 

पहली दोनों नाशवान है तीसरा अमर है । जिस प्रकार शरीर को जीवन देने वाली आत्मा है उसी प्रकार सारे संसार को सत्ता देने वाला परमात्मा है ।

सृष्ठि में देवता, मनुष्य, पशु, काल रचना (वनस्पति) चार खण्ड है जिसमें जीव है -

(१) जेरज - जो झिल्ली में लिपते हुए 
(२) अंडज - जो अंडा से पैदा हुआ हो
(३) स्वेदज- जो पानी या पसीने से पैदा हुआ हो 
(४) उष्मज - जो जमीन से पैदा हुआ हो ।

         शरीर में पंचमहाभूत- पृथ्वी, आकाश, अग्रि, हवा, जल के साथ पांच तत्व-

(१) काम (२) क्रोध (३)लोभ (४) मोह (५) अंहकार;

अंतः करण - चार (१) मन (२) चित (३) बुद्धि (४) अंहकार 

इन्द्रियां दस पांच ज्ञानेन्द्रियां (१) आंख (२) कान (३) नाक (४) मुख (५) त्वचा 

पांच कर्मेन्द्रियां - १. हाथ २. पांव ३. मुख (बोलने वाली) ४. जननेन्द्रिय ५. गुदा

जगत सृष्टि कर्म - पंच तत्वों का निर्माण पहले हुआ ।

सहस दल कंवल तीन धारे है- सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण ।

छत्तीसगढ़ में गुरू घासीदास के आसपास कई मिथकों को बनाया गया है. इन मिथकों और विश्वासों और उसे अपने मृत को पुनर्जीवित करने की क्षमता की तरह कहानियों के लिए अलौकिक शक्तियों विशेषता के रूप में वह अपनी पत्नी और बेटे उनकी मृत्यु के बाद, और व्यापक रूप से सुना रहे हैं स्वीकार किए जाते हैं.

मंगलवार, 25 अक्तूबर 2011

सतनाम जागरण सन्देश यात्रा

     प्राचीन काल से ही मनुष्य के मन में जागरण चेतना के विकास के साथ हूआ है  और तबसे ही मनुष्य सत्य और असत्य को समझते आ रहा है. सतनाम पंथ का अभ्युदय समाज व संस्कृति  के नवजागरण  की अलौकिक घटना है . शोषित वर्ग में आध्यात्मिक चेतना का प्रचार कर उनमे सद्संस्कारों और जीवन मूल्यों का जागरण कर राष्ट्र को सुसंगठित अवस्था तक पहुचाने का उनका प्रयास १८ वीं एवं १९ वीं शताब्दी की मत्वपूर्ण उपलब्धि है. इसका सारा श्रेय धार्मिक  एवं सामाजिक चेतना के संत प्रवर गुरु घासीदास को है . सतनाम चेतना के विकास का परिणाम है. हम चेतना के कारण किसी चीज को जान, समझ व परख सकते है . युगांतर  बाद सत्य  के साथ नाम जुड़ गया और सतनाम एक  अभिवादन  का रूप ले लिया. अभिवादन हमारी मानवीय  अभिब्यक्ति  है और सतनाम केवल विशुद्ध रूप से मानवीय ब्यवहार  है जो किसी चमत्कार पर नहीं वरन प्राकृतिक नियमो से संचालित है.
      सतनाम धर्म के प्रचार हेतु गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों की यात्रायें की सतनाम के महत्व का प्रचार किया  और समाज में आपसी वैमनष्य त्यागकर संगठित होने का उपदेश दिया. गुरु घासीदास jI का सतनाम sikhon  की tarah  एक aisi vichardhara है जो vaigyanik drishtikon से swayam shidh hota है.