रविवार, 27 सितंबर 2020

सारंगढ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची

रायगढ़ जिले, छत्तीसगढ़ की सारंगढ़ तहसील में सभी शहरों और गांवों की सूची।  सारणीबद्ध रूप से जनसंख्या विवरण

#VillagesAdministrative DivisionPopulation
1Achanak PaliSarangarh704
2Achanak Pali Alias ChurelaSarangarh713
3Ama KoniSarangarh185
4AmakoniSarangarh244
5Amal DihaSarangarh812
6AmalidipaSarangarh686
7AmalipaliSarangarh536
8AmethiSarangarh617
9AmjharSarangarh1,281
10Amli PaliSarangarh1,019
11AndolaSarangarh2,367
12BagbandhSarangarh114
13BaghanpurSarangarh401
14BaigindihSarangarh487
15BandhapaliSarangarh576
16BanharSarangarh541
17BanjariSarangarh922
18Bar BhanthaSarangarh797
19BarbhanthaSarangarh971
20BarbhanthaSarangarh480
21BardarhaSarangarh330
22BardulaSarangarh2,429
23BartungaSarangarh501
24BasanpaliSarangarh156
25Basin BahraSarangarh793
26BataupaliSarangarh1,080
27BataupaliSarangarh431
28Behara BahalSarangarh155
29Behra ChuwaSarangarh119
30BelpaliSarangarh180
31BeltikriSarangarh283
32BhadisarSarangarh977
33BhadraSarangarh1,441
34BhadriudanSarangarh156
35BhainjnarSarangarh321
36BhakurraSarangarh625
37BhalupaniSarangarh180
38BhanwardadarSarangarh669
39BhanwarpurSarangarh287
40BhanwarpurSarangarh668
41BhatakonaSarangarh234
42BhathagaonSarangarh1,104
43BhedwanSarangarh2,534
44Bheem KholiyaSarangarh85
45BhikhampuraSarangarh977
46BhimsendihSarangarh400
47BhojpurSarangarh490
48BhothaliSarangarh957
49BohardihSarangarh244
50BoirdihSarangarh988
51BoirmalSarangarh360
52BoridaSarangarh996
53BudeliSarangarh810
54ChanamudaSarangarh191
55ChandaiSarangarh1,051
56ChandaliSarangarh422
57Chanti PaliSarangarh485
58ChanwarpurSarangarh324
59ChharraSarangarh1,679
60Chhata DeiSarangarh889
61ChhataunaSarangarh770
62Chhinch PaniSarangarh115
63ChhindSarangarh2,917
64Chhuhi PaliSarangarh1,238
65ChikhliSarangarh550
66ChingaripaliSarangarh187
67ChurelaSarangarh791
68DabgaonSarangarh256
69DahidaSarangarh2,257
70DalalSarangarh286
71DamdarhaSarangarh516
72DandaidihSarangarh556
73DanganiyaSarangarh501
74DansaraSarangarh2,387
75Darra BhanthaSarangarh391
76DaukijorSarangarh531
77Deogaon PatharipaliSarangarh803
78DeoserSarangarh24
79Dhaura BhathaSarangarh436
80DhutaSarangarh683
81DomadihSarangarh907
82DomadihSarangarh631
83DongiyaSarangarh222
84DumardihSarangarh589
85DurgapaliSarangarh951
86FarswaniSarangarh1,312
87Gandhara ChuaSarangarh564
88Ganjai BhaunaSarangarh221
89Gantuli BadeSarangarh1,187
90Gantuli ChhoteSarangarh635
91GatadihSarangarh610
92GatapidhaSarangarh125
93GaydarhaSarangarh531
94Ghana PiparSarangarh55
95GhathoraSarangarh313
96Ghathula BadeSarangarh983
97Ghathula ChhoteSarangarh775
98Ghora GhatiSarangarh274
99GodaSarangarh1,510
100GodamSarangarh1,719
101GodihariSarangarh2,763
102GomdaSarangarh165
103Gopal BhunaSarangarh519
104GudeliSarangarh2,309
105GwalindihSarangarh1,208
106HasaudSarangarh418
107HerdiSarangarh1,686
108HirriSarangarh2,102
109Holdhar PaliSarangarh515
110IchchhaSarangarh1,471
111JampaliSarangarh619
112JampaliSarangarh247
113JasaraSarangarh794
114JewraSarangarh1,496
115JhalmalaSarangarh175
116JharapdihSarangarh619
117JharpaliSarangarh396
118Jhawahar NagarSarangarh121
119JhilgitarSarangarh890
120JildiSarangarh927
121JogidipaSarangarh163
122JognipaliSarangarh144
123JunadihSarangarh401
124JushpurSarangarh2,893
125KalmiSarangarh1,106
126KanakbiraSarangarh858
127KandurpaliSarangarh347
128KanwalajharSarangarh463
129Kanwar GudaSarangarh183
130KapartungaSarangarh824
131KapisdaSarangarh1,012
132KapisdaSarangarh1,584
133KargipaliSarangarh409
134KataradihSarangarh277
135KatekoniSarangarh1,219
136KateliSarangarh1,596
137KauwatalSarangarh999
138KedarSarangarh1,237
139Kenwtin DhondhiSarangarh287
140Khaira BadeSarangarh731
141Khaira ChhoteSarangarh1,787
142KhairahaSarangarh486
143KhairjhitiSarangarh209
144KhairpaliSarangarh167
145KhajariSarangarh1,161
146KhamhardihSarangarh1,570
147KhamharpaliSarangarh183
148KharriSarangarh520
149Kharri BadeSarangarh802
150Kharwani BadeSarangarh1,340
151Kharwari ChhoteSarangarh540
152Khokhsi PaliSarangarh722
153Khudu BhanthaSarangarh770
154KhudwenaSarangarh461
155KhursiaSarangarh875
156KorrapaniSarangarh80
157KosirSarangarh4,755
158Kosir ChhoteSarangarh676
159KotmaraSarangarh980
160KotriSarangarh1,510
161KudhariSarangarh807
162KumhariSarangarh1,563
163KurrahaSarangarh702
164KutelaSarangarh767
165LaladhurwaSarangarh635
166LendhraSarangarh2,217
167LimgaonSarangarh1,195
168LoharindipaSarangarh21
169LurkaSarangarh104
170MachaladihSarangarh647
171MachgodhaSarangarh489
172MadhopaliSarangarh809
173MadhuwanSarangarh744
174MahkampurSarangarh446
175Majar MatiSarangarh437
176MakariSarangarh89
177MaldaSarangarh2,132
178MaldaSarangarh1,154
179ManikpurSarangarh444
180Mauha DhodhaSarangarh721
181MauhapaliSarangarh303
182Mudawa BhanthaSarangarh1,651
183MudiyadihSarangarh514
184MudparSarangarh957
185MudparSarangarh853
186NakainharSarangarh479
187NanchanpaliSarangarh713
188NandeliSarangarh513
189NareshnagarSarangarh742
190NargikholSarangarh93
191NaurangpurSarangarh1,370
192NawapaliSarangarh143
193NawaparaSarangarh766
194NunpaniSarangarh531
195PahandaSarangarh1,254
196PakardihSarangarh337
197PanchpediSarangarh1,193
198ParasdaSarangarh1,686
199ParasdaSarangarh586
200ParaskolSarangarh1,053
201ParaskolSarangarh455
202Parsa PaliSarangarh247
203ParsadihSarangarh418
204PasidSarangarh1,305
205PatSarangarh1,043
206PatharipaliSarangarh337
207PikriSarangarh758
208Pindri BalopathSarangarh1,049
209Pindri Dukhu PathSarangarh818
210PipardaSarangarh296
211PradhanpurSarangarh342
212PutiyaSarangarh23
213RakshaSarangarh822
214Ram BhanthaSarangarh385
215RampagulaSarangarh1,084
216RampurSarangarh332
217RamtekSarangarh585
218RedaSarangarh3,073
219RelhaSarangarh5
220RengalmudaSarangarh517
221RewaparSarangarh1,235
222RohinapaliSarangarh597
223SahaspaniSarangarh720
224SahaspurSarangarh468
225SalarSarangarh852
226SalheSarangarh1,256
227SaradihSarangarh384
228SaraipaliSarangarh474
229SaraipaliSarangarh496
230SaraipaliSarangarh373
231SarangarhSarangarh6,799
232Sariya DarhaSarangarh241
233SarsaraSarangarh144
234SemrapaliSarangarh488
235SendhmalSarangarh34
236SendurasSarangarh48
237ShivpuriSarangarh155
238SiladeiSarangarh480
239SiliyariSarangarh906
240SingarpurSarangarh992
241SinghanpurSarangarh471
242SinghanpurSarangarh2,173
243SiroliSarangarh644
244SoderdihSarangarh487
245SonadulaSarangarh486
246SondikaSarangarh305
247SulauniSarangarh1,098
248SundarabhathaSarangarh608
249SurliSarangarh161
250Suwar GudaSarangarh436
251SuwatalSarangarh632
252TadiparSarangarh1,268
253TaldeoriSarangarh493
254TamandihSarangarh190
255TamtoraSarangarh351
256TangarSarangarh441
257Tedhi NalaSarangarh148
258TendudharSarangarh86
259TenduwaSarangarh327
260ThakurdiyaSarangarh356
261ThakurpaliSarangarh510
262Thelka BhanthaSarangarh699
263ThengakotSarangarh360
264Tilai DadarSarangarh825
265TilaimudaSarangarh824
266TilaipaliSarangarh184
267TimarlagaSarangarh3,142
268TulsidihSarangarh457
269UchchbhitithiSarangarh1,879
270UdharaSarangarh834
271UlkharSarangarh2,899
272UmmedpurSarangarh37
273VijepurSarangarh166
274VishalpurSarangarh246

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

रामनामी सतनामी एक है

सतनाम गढ़ का मतलब सीधा है सत्य का गढ़। सतनाम किसी जाति धर्म मजहब से जुड़ा हुआ नहीं है । सतनाम तो एक नाम है जो सत्य है हमारे पुरखों ने सतनाम के बारे में बताया है कि सतनाम सार नाम है। सार जो सब का निचोड़ होता है और नाम तो बहुत है बहुत सारे नामों में वह कौन सा नाम है जो सत्य है उस सत्यनाम को जानना उस सत्य को परखना उस सत्य के बारे में बखान करना यही सतनाम गढ़ है इस सतनाम गढ़ में बहुत सारे अनसुलझे प्रश्नों के अनेक उत्तर यहां मिलते हैं हमारे बीच में नाम के महत्व को जानने वाले नाम के महत्व को समझने वाले बड़े पैमाने पर मिलते हैं।
ज्यादा दूर नही जाना है अभी सौ साल पहले ही हमारे लोगों ने जब राम नाम के महत्व को जाना। रामायण लंबे समय तक हमारे बंधुओं के बीच नहीं था रामायण पढ़ना सुनना सब मना था लेकिन फिर भी राम का नाम लोग जानते थे उन लोगों ने राम नाम का भजन प्रारंभ कर दिया क्योंकि उनका मानना था कि राम का नाम सत्य है इसलिए राम नाम से इनको दूर रखा गया। लड़ाई हुई, कहां गया तुम राम का नाम नहीं ले सकते राम पर हमारा अधिकार है । हमारे लोगों ने कहा ठीक है राम नाम पर तुम्हारा अधिकार है लेकिन राम का नाम तो सत्य है तो हम सत्य का ही नाम लिया करेंगे। हमारे पुरखों ने राम के नाम को सत्य मानकर सतनाम धर्म ही बना लिया सतनाम धर्म आज विशेष जाति के रूप में चिन्हांकित है लेकिन यह गलत है कोई विशेष जाति सतनामी होगा और बाकी सारे जातियां बदनामी होगी बगैर नाम की होगी यह तो हो नहीं सकता। नाम का होना जरूरी है ना बहुत सारे नाम है बहुत सारे नाम में अपने प्रिय नाम को चुनना है जो नाम शांति देता है प्रेम देता है सद्भावना देता है ऐसा नाम राम का नाम है हमारे पुरखों ने राम नाम को जानकर रामनामी कहलाए इन रामनामीओ ने अपने शरीर में राम नाम को अंकित कर लिया। पूरे अंग में रामराम लिखा लिए परमानेंट जिसे हम छत्तीसगढ़ी में गोदना कहते हैं। हर प्रकार के लोग मिले कोई पूछता है सतनाम क्या है कोई पूछता है रामनाम क्या है अरे भाई दोनों एक ही है और हम भी रामनामी सतनामी एक ही है वह तो समय की बात थी और अपने अपने मान्यताओं की बात थी। समाज को एकजुट रखना था हम सब एक हैं और एकता बनाए रखना था इसलिए हमारे रियासत के लोगों ने भक्ति का अनूठा नमूना पेश किया पूरे शरीर में रामराम गोदना गोदा कर । इनके बारे में चर्चा करने के लिए ही यह सतनाम गढ़ ब्लॉग बनाया है।
 रामराम जय सतनाम

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

छत्तीसगढ़ी कविता हिम्मत बढ़ाए के

सुनो सुनो संगी साथी, धर लो हथियार लाठी,
बैरी ल भगाबो चल जुर मिल के।
जागो जागो मोर बीर, दुश्मन आये हे तीर ,
बाहर खदेड़ो ओला मार मार के।
मरद के जात हावा, बटकी बटकी खात हावा,
गुन ल बतावा बासी नून चटनी के।
मरद के पूत हावा बड़े बड़े मुछ धरे,
दूध के लाज रखो मार पछार के।
या तो मुछ मुड़ाय के साड़ी पहिन डारो,
घर मे दुबकी बैठो चूड़ी पहिर के।
शबद के बाड़ लागे, भीतर के शेर जागे,
सबो अकुलाई कहे पुकार के।
बरछी अउ भाला धरो, तब्बल अउ फरसी धरो,
बैरी ल भगाबो चला मार मार के।
अतकी के बात सने, कोई नही मन गुने,
घर से निकलपरे बीर भेष धर के।
(साभार - नामायण ग्रंथ)

रविवार, 8 दिसंबर 2019

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय जी के सानिध्य का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ अपनेपन का एहसास आज भी बरकरार है और क्या चाहिए,,,

satya hi eshwar hai, eshwar hi satya hai

साधु संतों के सानिध्य का सकारात्मक प्रभाव जीवन मे भी दिखाई देती है, , ,

नाम में शरण, जिव में दया 
हाड़ मांस चामे चोला, येमा परगट बोला 
मोर कोती थोकन निहार तो तब सत के प्रकाश ला पाबे 
सब मंत्र के सार हे जिव जीव में दया नाम में शरण
संत बालकदास जी महाराज

रविवार, 9 फ़रवरी 2014

सारंगढ़ से सतनाम की उत्पत्ति गुरुज्ञान स्थल की विकास के लिए सरकार कर रही विचार


सारंगढ़ से सतनाम की उत्पत्ति 
सारंगढ़ का सदियों से गौरवशाली इतिहास रहा है. आज हम छत्तीसगढ़ में सतनाम का अलख जगा रहे है. बताया जाता है कि औरंगजेब की कहर से सतनाम को बचाने के लिए नारनौल से पलायन कर सुरक्षित स्थान की तलास में राजा बीरभान एवं उदेभान का आगमन सारंगढ़ की पावन भूमि पर हुवा. तब सारंगढ़ एक टापू के सामान था बांस का सघन जंगल और महानदी से घिरा हुआ सुरक्षित भूभाग जहा पर सतनामी राजा ने अपना गढ़ स्थापित किया जिसे आज सारंगढ़ के रूप में जाना जाता है. लेकिन दुर्भाग्य है सतनामियो का जिन्हें अपना इतिहास की ठीक ठीक जानकारी नहीं है. गौर करने वाली बात है कि परम पूज्य गुरु घासीदास जी को सारंगढ़ में सत्य का ज्ञान प्राप्त हुआ था, कही ऐसा तो नहीं की सारंगढ़ के राजपुरोहित से बाबा जी का मिलन हुआ हो और उन्होंने बाबा जी को सतनामी राजा के सम्बन्ध में जानकारी दी हो जिसके बाद गुरु बाबा जी समाज को संगठित करने के लिए गहन तपस्या में चले गए हों, अगर ऐसा है तो यह रहस्य हमसे क्यों छिपाया गया. 


आज से करीब 352 वर्ष पूर्व का इतिहास सतनामी गौरव को दर्शाता है इसके बाद का दुसित इतिहास हमारे सामने भरे पड़े है जिसमे सतनामियो को दलित, शोषित, हरिजन और न जाने क्या क्या लिखा गया है. सतनामी जाती के लोग शूरवीर क्षत्री थे जिन्होंने नारनौल में औरंगजेब की सेना को कई बार परास्त किया था इनके पराक्रम की खबर लगते ही स्वयं औरंगजेब को मैदान में उतरना पड़ा था. इस लड़ाई में सतनाम समाप्त हो जाता लेकिन राजा उदेभान व बीरभान ने सतनाम की रक्षा के लिए नारनौल से पलायन कर सुरक्षित स्थान पर चले गए. सारंगढ़ क्षेत्र में सर्व प्रथम राजा उदेभान सिंह व बीरभान सिंह रहे इन्होने यहाँ कब तक शासन किया इसकी ठीक ठीक जानकारी नहीं है हालाँकि इनके बाद जो राजा  यहाँ राज किये उनका पूरा जानकारी मौजूद है.
      
सतनामी विद्रोह  के सम्बन्ध में कॅंवल भारती ने अपने दलित विमर्स ब्लॉग में लिखते है कि  भारत के इतिहासकारों ने सतनामियों को बहुत घृणा से देखा है। इसका कारण इसके सिवा और क्या हो सकता है कि सतनामी दलित वर्ग से थे और इतिहासकार उनके प्रति सवर्ण मानसिकता से ग्रस्त रहे। ये इतिहासकार डा0 आंबेडकर के प्रति भी इसी मानसिकता से ग्रस्त रहे हैं। इसलिये उन्होंने न आंबेडकर को इतिहास में उचित स्थान देना चाहा और न सतनामियों को। अपवाद-स्वरूप एकाध इतिहासकार ने स्थान दिया भी है, तो बहुत ही घृणित और विकृत रूप में उनका जिक्र किया है।

‘1672 ई० की सर्वाधिक उल्लेखनीय घटना सतनामी नामक हिन्दू संन्यासियों के उदय की है, जिन्हें मुण्डी भी कहा जाता था। नारनौल और मेवात के परगने में इनकी संख्या लगभग चार या पाॅंच हजार थी और जो परिवार के साथ रहते थे। ये लोग साधुओं के वेश में रहते थे। फिर भी कृषि और छोटे पैमाने पर व्यापार करते थे। वे अपने आपको सतनामी कहते थे और अनैतिक तथा गैरकानूनी ढंग से धन कमाने के विरोधी थे। यदि कोई उन पर अत्याचार करता था, तो वह उसका सशस्त्र विरोध करते थे।’ (पृष्ठ 294) 

यह विवरण यदुनाथ सरकार के विवरण से मेल नहीं खाता। ख़फी ख़ान की दृष्टि में सतनामी ऐसे साधु थे, जो मेहनत करके खाते थे और दमन-अत्याचार का विरोध करते थे, जरूरत पड़ने पर वे हथियार भी चलाते थे। उसके इतिहास में सतनामियों के एक बड़े विद्रोह का भी पता चलता है, जो उन्होंने 1672 में ही औरंगजेब के खिलाफ किया था। अगर वह विद्रोह न हुआ होता, तो ख़फी ख़ान भी शायद ही अपने इतिहास में सतनामियों का जिक्र करता। इस विद्रोह के बारे में वह लिखता है कि नारनौल में शिकदार (राजस्व अधिकारी) के एक प्यादे (पैदल सैनिक) ने एक सतनामी किसान का लाठी से सिर फोड़ दिया। इसे सतनामियों ने अत्याचार के रूप में लिया और उस सैनिक को मार डाला। शिकदार ने सतनामियों को गिरफ्तार करने के लिये एक टुकड़ी भेजी, पर वह परास्त हो गयी। सतनामियों ने इसे अपने धर्म के विरुद्ध आक्रमण समझा और उन्होंने बादशाह के विरुद्ध विद्रोह की घोषणा कर दी। उन्होंने नारनौल के फौजदार को मार डाला और अपनी स्वतन्त्र सत्ता स्थापित करके वहाॅं के लोगों से राजस्व बसूलने लगे। दिन-पर-दिन हिंसा बढ़ती गयी। इसी बीच आसपास के जमींदारों और राजपूत सरदारों ने अवसर का लाभ उठाकर राजस्व पर अपना कब्जा कर लिया। जब औरंगजेब को इस बग़ावत की खबर मिली, तो उसने राजा बिशेन सिंह, हामिद खाॅं और कुछ मुग़ल सरदारों के प्रयास से कई हजार विद्रोही सतनामियों को मरवा दिया, जो बचे वे भाग गये। इस प्रकार यह विद्रोह कुचल दिया गया। (वही) यह  विद्रोह इतना विशाल था कि इलियट और डावसन ने उसकी तुलना महाभारत से की है। हरियाणा की धरती पर यह सचमुच ही दूसरा महाभारत था। सतनामियों के विद्रोह को कुचलने में हिन्दू राजाओं और मुगल सरदारों ने बादशाह का साथ इसलिये दिया, क्योंकि सतनामी दलित जातियों से थे और उनका उभरना सिर्फ मुस्लिम सत्ता के लिये ही नहीं, हिन्दू सत्ता के लिये भी खतरे की संकेत था। अगर सतनामी-विद्रोह कामयाब हो जाता, तो हरियाणा में सतनामियों की सत्ता होती और आज दलितों पर अत्याचार न हो रहे होते।  
सवाल है कि ये सतनामी कौन थे? उत्तर में यही कहा जा सकता है कि सभी सतनामी दलित जातियों से थे। यद्यपि, आरम्भ में इस पन्थ को चमार जाति के लोगों ने स्थापित किया था, जो सन्त गुरु रविदास के अनुयायी थे, पर बाद में उसमें अन्य दलित जातियों के लोग भी शामिल हो गये थे। इलियट और डावसन लिखते हैं कि 1672 के सतनामी विद्रोह की शुरुआत गुरु रविदास की ‘बेगमपूर’ की परिकल्पना से होती है, जिसमें कहा गया है कि ‘मेरे शहर का नाम बेगमपुर है, जिसमें दुख-दर्द नहीं है, कोई टैक्स का भय नहीं है, न पाप होता है, न सूखा पड़ता है और न भूख से कोई मरता है। गुरु रविदास के उस पद की आरम्भ की दो पंक्तियाॅं ये हंै-
अब हम खूब वतन घर पाया, ऊॅंचा खेर सदा मन भाया।
बेगमपूर सहर का नाॅंव, दुख-अन्दोह नहीं तेहि ठाॅंव।
इलियट लिखते हैं कि पन्द्रहवीं सदी में सामाजिक असमानता, भय, शोषण और अत्याचार से मुक्त शहर की परिकल्पना का जो आन्दोलन गुरु रविदास ने चलाया था, वह उनकी मृत्यु के बाद भी खत्म नहीं हुआ था, वरन् उस परम्परा को उनके शिष्य ऊधोदास ने जीवित रखा था। वहाॅं से यह परम्परा बीरभान (1543-1658) तक पहुॅंची, जिसने ‘सतनामी पन्थ’ की नींव डाली। इस पन्थ के अनुयायियों को साधु या साध कहा जाता था। वे एक निराकार और निर्गुण ईश्वर में विश्वास करते थे, जिसे वेे सत्तपुरुष और सत्तनाम कहते थे। आल इन्डिया आदि धर्म मिशन, दिल्ली के रिसर्च फोरम द्वारा प्रकाशित ‘‘आदि अमृत वाणी श्री गुरु रविदास जी’’ में ये शब्द ‘सोऽहम् सत्यनाम’ के साथ इस रूप में मिलते हैं-
‘ज्योति-निरन्जन-सर्व-व्याप्त-र-रंकार-ब्याधि-हरण-अचल-अबिनासी-सत्यपुरुष-निर्विकार-स्वरूप-सोऽहम्-सत्यनाम।।’
किन्तु गुरु रविदास के जिस पद में ‘सत्तनाम’ शब्द आता है, वह उनका यह पद है, जो अत्यन्त प्रसिद्ध है-
अब कैसे छूटे सत्तनाम रट लागी।
प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी।
बीरभान दिल्ली के निकट पूर्बी पंजाब में नारनौल के पास बृजसार के रहने वाले थे। उन्होंने एक पोथी भी लिखी थी, जिसका महत्व सिखों के गुरु ग्रन्थ साहेब के समान था और जोै सभी  सतनामियों के लिये पूज्य थी।
कहा जाता है कि सतनामी-विद्रोह के बाद बचे हुए सतनामी भागकर मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़  इलाके में चले गये थे। सम्भवतः उन्हीं सतनामियों में 18वीं सदी में गुरु घासीदास (1756-1850) हुए, जिन्होंने सतनामी पन्थ को पुनः जीवित कर एक व्यापक आन्दोलन का रूप दिया। यह आन्दोलन इतना क्रान्तिकारी था कि जमीदारों और ब्राह्मणों ने मिलकर उसे नष्ट करने के लिये बहुत से षड्यन्त्र किये, जिनमें एक षड्यन्त्र में वे उसे रामनामी सम्प्रदाय में बदलने में कामयाब हो गये। इसके संस्थापक परसूराम थे, जो 19वीं सदी के मध्य में पूर्बी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर इलाके में पैदा हुए थे। कुछ जमींदारों और ब्राह्मणों ने मिलकर भारी दक्षिणा पर इलाहाबाद से एक कथावाचक ब्राह्मण बुलाया और उसे सारी योजना समझाकर परसूराम के घर भेजा, जिसने उन्हें राजा राम की कथा सुनायी। परसूराम के लिये यह एकदम नयी कथा थी। इससे पहले उन्होंने ऐसी राम कथा बिल्कुल नहीं सुनी थी। वह ब्राह्मण रोज परसूराम के घर जाकर उन्हें रामकथा सुनाने लगा, जिससे प्रभावित होकर वह सतनामी से रामनामी हो गये और निर्गुण राम को छोड़कर शम्बूक के हत्यारे राजा राम के भक्त हो गये। उस ब्राह्मण ने परसूराम के माथे पर राम-राम भी गुदवा दिया। ब्राह्मणों ने यह षड्यन्त्र उस समय किया, जब सतनामी आन्दोलन चरम पर था और उच्च जातीय हिन्दू उसकी दिन-प्रति-दिन बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत हो रहे थे। वैसे सतनामी आन्दोलन में षड्यन्त्र के बीज गुरु घासीदास के समय में ही पड़ गये थे, जब उसमें भारी संख्या में ब्राह्मणों और अन्य सवर्णों ने घुसपैठ कर ली थी।

सारंगढ़ राजघराना की जानकारी :- 

• Raja UDEBHAN SINGH, Raja of Sarangarh
• Raja BIRBHAN SINGH, Raja of Sarangarh
• Raja UDHO SAI SINGH, Raja of Sarangarh -/1736
• Raja KALYAN SAI, Raja of Sarangarh 1736/1777
• Raja VISHWANATH SAI, Raja of Sarangarh 1777/1808
• Raja SUBHADRA SAI, Raja of Sarangarh 1808/1815
• Raja BHIKHAN SAI, Raja of Sarangarh 1815/1828, died 5th January 1828.
• Raja TIKHAN SAI, Raja of Sarangarh in 1828
• Raja GAJRAJ SINGH, Raja of Sarangarh 1828/1829, died May 1829.
• Raja SANGRAM SINGH, Raja of Sarangarh 1829/1872
• Raja BHAWANI PRATAP SINGH, Raja of Sarangarh 1872/1889, born about 1865, died in September 1889.
• Raja RAGHUBIR SINGH, Raja of Sarangarh 1889/1890, married and had issue. He died 5th August 1890.
• Rani Man Kunwar Devi, Zamindarani of Pandaria, married Raja Raghuraj Singh of Pandaria. She died sp?.
• Raja Bahadur Jawahir Singh (qv)
• Raja Bahadur JAWAHIR SINGH, Raja of Sarangarh 1890/1946, born 3rd December 1888 and succeeded 5th August 1890 (2nd October 1890), C.I.E., educated at Rajkumar College, Raipur; married and had issue. He died 11th January 1946.
• Raja Naresh Chandra Singh (qv)
• Rani Basant Mala Devi, married Raja Chakradhar Singhji of Raigarh, and had issue.
• Raja NARESH CHANDRA SINGH, Raja of Sarangarh 1946/1987, born 21st November 1908, educated at Rajkumar College, Raipur; M.L.A. (Madhya Pradesh), Former Chief Minister of Madhya Pradesh in 1969, married 1stly, 15th April 1935, Rani Shrimati Tulsi Manjari Devi, eldest daughter of Diwan Narayan Singh, Zamindar of Fatehpur, married 2ndly, 1945, Rani Lalita Devi of Phuljhar (later the Rajmata of Sarangarh after 1987), she had the distinction of being the first unopposed lady Member of the Legislature in M.P. (and till now the only one in M.P. and later in Chhattisgarh), and had issue, four daughters and a son. He died 11th September 1987.
• Rajkumari Shrimati Rajni Gandha Devi (by first wife), Member of the Lok Sabha 1967/1970, married Col. (ret'd.) Virendra Singh of Imlai Zamindari near Jabalpur in M.P., and has issue.
• Nandita Singh
• Chandravir Singh
• Rajkumari Shrimati Kamla Devi, born 26th January 1947, Member of the Legislature and minister in the State of Madhya Pradesh for 18 years (1972/1990). Presently a member of the Public Service Commission, Madhya Pradesh; married Dr. Lal Bhupal Singh of Malkharoda Zamindari, died in 1998, and had issue, a daughter.
• Mrinalika Singh, born 23rd May 1978.
• Raja Shishir Bindu Singh (qv)
• Rajkumari Shrimati Pushpa Devi, born 18th May 1948 Raipur, Madhya Pradesh; educated at St. Joseph's Convent, Sagar and Maharani Laxmibai College, Bhopal and Vikram University, Ujjain; Member of the 7th Lok Sabha 1980/1985, 8th Lok Sabha 1985/1989 and the 10thLok Sabha, an active menber of the Indian National Congress Party.
• Rajkumari Shrimati Dr. Menka Devi, born 8th July 1951, is working with an NGO named after her father in the field of Social Medicine; married Dr. Parivesh Mishra of Bhopal, and has issue.
• Kulisha Mishra, born 19th February 1986.
• Rajkumari Shrimati Purnima Devi, born 13th May 1957, married Mr. Steve Ellison.
• Raja SHISHIR BINDU SINGH, Raja of Sarangarh (see above) 
Presently K. Pushpa Devi Singh is the king of Sarangarh

रविवार, 1 दिसंबर 2013

सतलोक से सारंगढ़ में आगमन...

गिरौदपुरी से सतखोजी का, सारंगढ़ में आगमन... 

       ईश्वर के सच्चे खोजी सत्य का हमेशा स्वागत करते है जो जीवित ब्रम्हा, सर्व शक्तिमान, सृष्टिकर्ता सतपुरुष के करीब पहुचता है। सतपुरुष केवल धर्म, संस्कार, जाती-पाति या पन्थ के बारे में नही है ना ही कुछ किताबों में लिखी कथाओं में है और ना ही रोज-रोज कुछ मन्त्रों का तोते के समान जाप करने या नाहक योगसाधना करने से भगवान प्राप्त होता है। एक सच्चाई हमेशा याद रखिये कि जिस नाम की आप पूजा करते है वही आपको प्राप्त होगा और उसके साथ आपको अनंत काल तक साथ रहना पड़ेगा।  "निर्गुण ते एही भांति बड़, नाम प्रभाऊ अपार। कहऊँ नाम बड़ राम तें, निज विचार अनुसार ।। ", "ब्रह्म राम तें नामु बड़, वरदायक वरदानी । राम चरित्र सतकोटि महं, लिय महेश जियंजानि  ।।  " उक्त चौपाई के अध्ययन से दलित समाज के लोगो ने नाम के महत्त्व को गम्भीरता से समझा है और इसका प्रचार-प्रसार भी बड़े पैमाने पर किया है, धर्म के इस पुनीत कार्य में  सतनामी, सूर्यवंशी व रामनामी समाज के संत जनों ने सर्वाधिक समर्पित भाव से नाम का गुणगान किया हैं।
गोस्वामी तुलसीदास जी ने लोकप्रिय ग्रन्थ  "श्री राम चरित-मानस" कि जो रचना की है, वह हिन्दू समाज के लिए एक बहुत बड़ी देन है। क्योंकि इस विश्वविख्यात ग्रन्थ "रामायण" के द्वारा भगवान श्री रामचन्द्र जी का पावन चरित्र हमारी सभ्यता व संस्कृति पर बड़ा भारी प्रभाव डालता है। कहने का मतलब है की जिन महापुरुषों को इसके आदर्शों पर चलने का शुभ अवसर मिला है, उनका जीवन धन्य है।
पंडित मुनीराम जी  
इस भव सागर में नाम अनेक है परन्तु अनेक नाम में से केवल एक प्रिय नाम 'राम' को ही चुनना है और उसी के सहारे जीवन जीना है। रामनामी समाज के संतों (पूर्वजों) ने राम नाम के महत्त्व को समझा और इसे सत्य नाम मानकर अपने शरीर में लिखा लिया और आस्था का अनूठा उदाहरण मानव समाज के समक्ष प्रस्तुत किया है।
छत्तीसगढ़ में सर्व प्रथम परम पूज्य गुरु घासीदास जी ने सत्य की महिमा को जाना है, और सत्य को जागृत कर मानव कल्याण के लिए सत्य धर्म का स्थापना कर अपने अनुयाइयों को सत्य मार्ग पर चलने को प्रेरित किया है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि गुरु घासीदास जी को सत्य का ज्ञान सारंगढ़ प्रवाश के दरमियान प्राप्त हुआ था, कहते है कि जब गुरु जी जगन्नाथ पूरी कि यात्रा पर जा रहे थे तब वे सारंगढ़ में विश्राम किये थे तथा यहाँ से वापस हो गए या कहीं चले गए इसका ज्यादा विवरण किसी ग्रन्थ में नहीं लिखा गया है। यद्यपि कवि श्री सुकुलदास घृतलहरे व कवि श्री मनोहरदास न्रिशिंह ने इस विषय पर कुछ वर्णन जरुर किया है जिससे हमे उर्जा मिलती है और नये श्रृजन का अवसर प्राप्त होता है।
अब मै आपको बताता हु कि गुरु घासीदास जी को सत्य का ज्ञान कैसे प्राप्त हुआ होगा ?. सुकुलदास घृतलहरे जी ने लिखा है कि  "गाँव लोगन के संग में, घसिया चला विदेश । ननकू मुनकू भी चले, सहते भूख क्लेश।। " घासीदास जी बेहद गरीबी में अपना जीवन गुजार रहे थे गाँव के लोगो ने कहा कि खाली बैठे हो इससे अच्छा है कि जगन्नाथ पूरी के दरसन कर के आ जाओ घासीदास अपने दोनों भाइयों के साथ यात्रा पर निकले। "जगन्नाथ चले गोसाई, दुःख भरी फरियाद सुनाई " यात्रा पर जाते समय गुरु ने सोचा था कि पूरी जा कर भगवान को अपनी ब्यथा सुनाऊंगा और मन ही मन बेहद उत्साहित थे। " रेंगत रद्दा सारंगढ़ जावै, पेड़ तरी सब जेवन बनावै " गिरौदपुरी से चलते हुए सारंगढ़ पहुचते तक शाम हो गया होगा और सभी यात्री तालाब किनारे पेड़ के पास भोजन बनाने व विश्राम करने ठहर गये। थकावट के कारण भोजन के बाद सब सोने लग गये , लेकिन गुरु घासीदास के आँखों से नींद गायब था वे रात्रि में जागते रहे इसी समय सारंगढ़ राज के खड़ाबंद तालाब के पार में गुरु मल्गादास जी 'खड़गेश्वरनाथ भुई फोड़ महादेव' के पास अपने शिष्यों को गुप्त ज्ञान बता रहे थे जिसे गुरु घासीदास जी छुपके सुनने लगे थे। " श्री गुरु मल्गादास जी, करत रहे गुणगान । आत्मा परमात्मा कर, साधन करत बखान।।, श्री गुरु मल्गादासे सामी, करत रहे प्रवचन नामी। "  मल्गादास के गुप्त ज्ञान को गुरु ने छुपके सुन तो लिया पर इसके भेद को पूरी तरह समझने के लिए वे मल्गादास जी से भेट करने चले गए जबकि उनके भाई और साथी वही सोते रहे । छत्तीसगढ़ के महान कवि श्री मनोहरदास जी ने अपने ग्रन्थ में लिखा है कि :- " कलियुग मह पुनि सत्यकर, कैसे भयो प्रचार । ते सब कथा बुझाई के, कहहु सहित विस्तार ।। "

सत खोजी जग आइके , कहहि विविध विधि ज्ञान ।
सत्य पुरुष जेहि भेजियो , करन जीव कल्यान।।

सतलोक से सतखोजी आये,निज इच्छा मय भेष बनाये।
रेंगत सारंगढ़ पगुधारा , जाई पहुचे खड्बंदताल  के पारा।
कहे घसिया सुनो सतनामा, पुरुष पठायो तुम्हरे धामा।

घासीदास जी ने मल्गादास से गुप्त ज्ञान सतनाम कि दीक्षा ली और नाम को सिद्ध करने के लिए छाता पहाड़ के जंगल में चले गए और छह महीने तक कठोर तप किये है। पूरा विवरण अगली बार लिखूंगा तब तक के लिए जय सतनाम ...